Kaimur:आज कैमूर जिला क्रिकेट संघ के चल रहे लीग मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय कंबाइंड सी सी ने लिया और पिच के नमी का फायदा उठाते हुए प्लेयर्स एकेडमी को मात्र 33.4 ओवरों में 127 रनों पर ही आल आउट कर दिया ।
प्लेयर्स एकेडमी के तरफ से सर्वाधिक हर्ष उत्तम ने 24 रन बनाए। कंबाइंड के तरफ से अभिषेक को 4 विकेट और परमेश्वर यादव को 2 विकेट मिला। दूसरी पारी में खेलने उतरी कंबाइंड सी सी ने 14 ओवर शेष रहते ही 5 विकेट से जीत हासिल कर लिया।कंबाइंड की ओर से अनमोल ने 33 रन और अभिषेक ने 29 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच अभिषेक कुमार को प्रीतेश प्रताप द्वारा दिया गया।
मैच में अंपायरिंग संजय श्रीवास्तव और भानु पटेल तथा स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया।इस दौरान मैदान में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कल का मैच हीरोज सी सी बनाम अननोन क्रिकेटर्स जगजीवन स्टेडियम भभुआ में होगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…