कैमूर बना 14वीं फैज मेमोरियल ट्रॉफी का चैंपियन

Khelbihar.com

Buxer:14वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 2020 के फाइनल मैच में शुभारंभ माननीय सदर विधायक संजय कुमार तिवारी ने बीच मैदान में स्वर्गीय फैज अहमद की पुण्यतिथि पर होने वाले 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात राष्ट्रज्ञान हुआ एवं मंचासीन अतिथियों ने स्वर्गीय फैज अहमद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।उनके साथ इंद्र प्रताप सिंह, सेठ छन्नूलाल जी एवं जिला क्रिकेट संघ के सदस्य उपस्थित थे। मैच के दौरान पिंटू सिंघानिया के तरफ से मैदान के बीचो बीच जमकर आतिशबाजी की गयी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन का स्कोर बनाया।जिसमें चिरंजीवी ने सर्वाधिक 68 रन,अमरेंद्र ने 38, रोहित ने ताबड़तोड़ 40 रन, आलोक ने 20 रन का स्कोर बनाया।कैमूर की तरफ से रूपेश ने 3 आशीष तथा मंगल महरूर ने 1,1 विकेट प्राप्त किया।

इसके जवाब में खेलते हुए कैमूर एकादश की टीम ने भी 6 विकेट पर 187 रन बनाकर मैच टाई करा दिया।जिसमें मंगल महरुर ने 75,आकाश ने 61,विवेक ने 14, कुंदन ने 13,अलीजान ने नाबाद 8 रन,सुफियान ने 9 रन बनाया।मुजफ्फरपुर की तरफ से तुषार एवं आलोक ने 2,2 विकेट प्राप्त किया।जबकि 2 खिलाड़ी रन आउट हुआ।मैच टाई होने के बाद दोनों अंपायर ने सुपर ओवर कराने का निर्णय लिया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम मात्र 2 रन बनाया और 2 विकेट गंवाया। कैमूर की तरफ से सुपर ओवर में पवन ने शानदार गेंदबाजी करके मुजफ्फरपुर के बल्लेबाजों को रन के लिए तरसा दिया।जबकि कैमूर की तरफ से सुपर ओवर में बल्लेबाजी करते हुए मंगल महरूर ने 2 गेंद पर 4 रन बनाकर मैच कैमूर के पक्ष में मोड़ दिया।

अंत में पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार,श्रीमती रेणु कुशवाहा,विजय कुशवाहा, राम इकबाल सिंह,शिव जी माली,हैदर अली,इस्तेखार अहमद,रंजीता सिन्हा,मनोज पांडे,लता श्रीवास्तव,राजेंद्र वर्मा,उदय शंकर प्रसाद,मनोज अग्रवाल,राजीव कुमार सिंह,मनोज राय,चंद्र भूषण ओझा,आनंद पांडे,डॉक्टर महेंद्र प्रसाद,डॉक्टर तनवीर फरीदी, कुंदन सिंह,सौरभ तिवारी,रामजी सिंह,हरे राम पासवान,नीतीश पासवान तथा अन्य कई गणमान्य एवं हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे। मैच के अंपायर सूफी खान एवं निरंजन कुमार थे जबकि स्कोरर आफताब आलम कॉमेंटेटर विकी जयसवाल एवं जितेंद्र प्रसाद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago