कैमूर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जुनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुकाबला स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में ट्रॉफी फाईटर क्रिकेट क्लब और कैमूर युथ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया,
सुबह कैमूर युथ के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन ट्रॉफी फाईटर के सलामी बल्लेबाजअयान अली के 109 गेंदों में नाबाद 101 रन (14 चौके) के सामने के वाई सी सी के गेंदबाज असहाय नजर आये अयान के अलावा रवि यादव के 17 रन व रितेश के 15 रन के बदौलत टी एफ सी सी ने निर्धारित 30 ओवर में 175 रन बनाए, गेंदबाजी में केवाईसीसी के कप्तान अंकित ने सर्वाधिक 3 विकेट और हरिओम,शिवम व सचिन ने 1-1 विकेट हासिल किया।
जवाब में बल्लेबाजी के लिए उतरी केवाईसीसी की पुरी टीम बड़े स्कोर के दबाव में बिखर गई और 23.4 गेंद में मात्र 82 रन बनाकर ऑलआऊट हो गई सिर्फ चित्रसेन ने 21 और रंजीत ने 10 रन बनाकर संघर्ष कर सके,टीएफसीसी के तरफ से कप्तान फैजल व शुभम ने 3-3 विकेट और रितेश ने 2 तथा आदित्य व चन्द्रप्रकाश ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शतकवीर अयान अली को जिले के वरीय खिलाड़ी आजाद खान ने प्रदान किया, मैच में अंपायरिंग भानू पटेल व अनुभव सिंह और ऑफलाइन स्कोरिंग सौरव कुमार तथा ऑनलाइन स्कोरिंग आर्यन पटेल ने किया। मैच के दौरान संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह उपाध्यक्ष इनोक रॉय दास संयोजक दिलीप पटेल और कुदरा सी सी के अध्यक्ष रिषभ प्रताप सिंह मौजूद रहे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…