कैमूर जिला जूनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग का आगाज़,विनर सी सी 125 रनो से जीता

कैमूर: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ओमनी कैमूर जिला जुनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का आज उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मुकाबला विनर क्रिकेट क्लब,मोहनियां और रॉयल क्रिकेट क्लब,रामगढ़ के बीच खेला गया जिसमें विनर सी सी ने रॉयल सी सी को 125 रन से हरा दिया।

सुबह विनर सी सी के कप्तान शिवांश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 212 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें शिवांश ने शानदार अर्धशतक 55 रन बनाये इसके अलावा नरेंद्र 29,राधे 25 और विराज ने 13 रन का योगदान दिया,रॉयल सी सी के तरफ से रोहित 3,प्रिंस व प्रितम ने 2-2 और शिवम व सचिन 1-1विकेट लेने में सफल रहे.

जवाब में रॉयल सी सी की टीम बड़े स्कोर के दबाव में 21.1 ओवर में 87 रन पर ही ऑलआऊट हो गई जिसमें भोलू 18,रोबिन 17 और रोहित 11 रन के बाद कोई बल्लेबाज दहाई की संख्या नहीं पार कर सका विनर की ओर से सफत 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच पुरस्कार हासिल किया इसके अलावा हिमांश 2 और पुनित,नरेंद्र, प्रिंस व राधे ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। मैच की अंपायरिंग विकास पटेल और अनुभव सिंह ने तथा स्कोरिंग सौरव व सोनल ने किया।कल का मैच कुदरा सी सी,कुदरा व साईं भारती सी सी,मोहनियां के बीच होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago