कैमूर जिला लीग में प्रीतम की आतिशी पारी से कैमूर ग्रीन विजयी

कैमूर 118 मार्च: अमित सिंह जोगी स्टेडियम मोहनियां के खेल मैदान पर कैमूर जिला अंडर-14 प्रतिभा खोज क्रिकेट लीग का मैच कैमूर ग्रीन एवं कैमूर पिंक के बीच खेला गया।।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए कैमूर ग्रीन ने प्रीतम कुमार के 29 गेंदों में 79 रन 7 चौके 7 छक्के, भोलू 44 रन एवं नमन कुमार के 27 रनों की पारी के दम पर कैमूर ग्रीन ने 25 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 221 रन बनाए।कैमूर पिंक की ओर से गेंदबाजी में नीतीश ने 4 विकेट लिए समीर ने 2 विकेट एवं सिद्धार्थ को 2 विकेट मिले ।

जवाब में 221 रनों का पीछा करते हुए कैमूर पिंक ने अपने सभी विकेट खोकर 134 रन बनाएं कैमूर पिंक की ओर से आयुष 12 अंकुश ने 18 एवं वेदांत ने 11 रनों की पारी खेली इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। कैमूर ग्रीन की ओर से आशीष ने 3.4 ओवरों में 32 रन देकर पांच विकेट लिए शिवम दीपक बबलू एवं अरमान को1-1 विकेट मिला।

आज के मैच का मैन ऑफ द मैच प्रीतम कुमार को स्टार क्रिकेट क्लब,देवहलिया के अध्यक्ष विशेष श्रीवास्तव के द्वारा प्रदान किया गया आज के मैच में अंपायरिंग श्याम सुंदर जायसवाल एवं रवि शंकर वर्मा ने किया तथा स्कोरर तौफीक रहे।मैच के दौरान विनर क्रिकेट क्लब,मोहनियां के अध्यक्ष प्रशांत सिंह सचिव अभय कुमार रिंकू व जिला क्रिकेट संघ के संयोजक अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago