श्यामल सिंहा अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में कैमूर की भोजपुर पर 3 विकेट से जीत

कैमूर : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में बीसीए श्यामल सिंहा अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का छठवां मैच मेजबान कैमूर डी.सी.ए. और भोजपुर डी.सी.ए. के बीच स्थानीय जगजीवन स्टेडियम भभुआ में खेला गया जिसमे कैमूर ने भोजपुर को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से पराजित कर इस प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

सुबह भोजपुर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर की टीम  निर्धारित 40 ओवर में 38.3 ओवरो में सभी विकेट खोकर 146 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाई जिसमें अर्जुन सिंह ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 105 गेंदों में 55 रन बनाये इसके अलावा अवनीश कुमार ने 49 गेंद में 34 रन,आकाश कुमार  ने 27 गेंद में 27 रन और नीरज कुमार  ने 12 रन बनायें।

कैमूर की ओर से दानीश अंसारी ने 13 रन खर्च करके 4 विकेट,आर्यन पटेल 17 रन और सूर्यांश तिवारी ने 23 रन देकर 2-2 विकेट और आशुतोष व अंकित ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।

कैमूर की टीम 147 रन का पीछा करते हुए 30.3 ओवर में 7 विकेट खोकर 150 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें सुर्यांश तिवारी ने 45 गेंद में 38 रन,अनुराग आगाज ने 50 गेंद में 34 रन नीरज यादव ने 35 गेंद में नाबाद 27 रन बनाये। भोजपुर की ओर से आर्यमन कुमार 33 रन,आदित्य सिंह 39 रन और मोहित कुमार 43 रन खर्च करके 2-2 विकेट और तेजस ने 1 विकेट प्राप्त किये।

प्लेयर ऑफ़ दी मैच की ट्रॉफी सुर्यांश तिवारी को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए संघ के पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह प्रेमी ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग बेगूसराय के शाहिद अख्तर और मधुबनी के अमरेंद्र पांडेय ने किया और स्कोरिंग  सौरव कुमार और विशाल कुमार ने किया।रविवार को भोजपुर डीसीए का मुकाबला औरंगाबाद डीसीए से होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago