सरायकेला जिला क्रिकेट लीग में कन्द्रा क्रिकेट क्लब जीता

सरायकेला:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सरायकेला क्रिकेट लीग के “ए” डिवीजन लीग का नोवां मुकाबला ग्रुप “ए” के चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब और कन्द्रा क्रिकेट क्लब के बीच असंगी ग्राउंड , सरायकेला खरसावां में खेला गया । यह मैच 35 ओवरों का था जिसमें की कन्द्रा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया ।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कन्द्रा क्रिकेट की टीम ने पूरे 35 ओवर्स खेलकर 5 विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए । कन्द्रा क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आयुष दीपक पवार ने 84 रन , कप्तान पीयूष शर्मा ने 71 रन और अभिनाश कुमार बिट्टू ने नाबाद 32 रनों की पारी खेली । वही चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनस शेख ने 2 विकेट , कप्तान अमन , विवेक भारती एवं अमन गुप्ता , इन सभी ने 1-1 विकेट अपने नाम किए ।

264 रनों का लक्ष्य संपूर्ण करने उतरी चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब की टीम 30.5 ओवर्स में 231 रनों पर ढेर हो गई जिसके पश्चात कन्द्रा क्रिकेट क्लब की टीम ने 32 रनों से इस मैच पर विजय प्राप्त कर ली । चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अमन ने 45 रन , आना शेख ने 35 रन , विवेक भारती ने 34 रन , रुचित वशिष्ठ एवं आशुतोष कुमार ने 25 – 25 रन और मयंक नायक ने 19 रनों की पारी खेली । वही कन्द्रा क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए‌ अमित यादव ने 4 विकेट , हर्ष महला ने 3 विकेट , रवि प्रताप ने 2 विकेट और आयुष दीपक पवार ने 1 विकेट हासिल किए ।

आज के “प्लेयर ऑफ द मैच” का पुरस्कार कन्द्रा क्रिकेट क्लब के आयुष दीपक पवार को दिया गया जिन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण 84 रनों की पारी खेली एवं 1 विकेट हासिल किए ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago