जयपुर 16 नवम्बर: कल भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरिज शुरू होने वाला है टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीमो की घोषणा कर दिया गया है .अस्चार्य होगा की टी-20 के सबसे अच्छे कप्तानो में एक और हाल ही में टी-20 वर्ल्डकप फाइनल खेलने वाले कप्तान केन विलियमसन इस सीरीज से बहार हो गए है.
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भारत के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में नहीं खेलेंगे। टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए विलियमसन ने टी-20 सीरीज में ना खेलने का फैसला किया है। 17 नवंबर से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज में अब तेज गेंदबाज टिम साउदी न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करेंगे।
न्यूजीलैंड की टीम सीरीज के पहले मुकाबले के लिए सोमवार को जयपुर पहुँच चुकी है .न्यूजीलैंड क्रिकेट ने यह भी जानकारी दी कि काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सेंटनर दोनों सीरीज के लिए चयन के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं पिंडली की चोट के कऱण टी-20 वर्ल्ड कप 2021 से बाहर हुए टी-20 सीरीज में वापसी कर सकते हैं।
19 नवंबर को दूसरा टी-20 रांची में और तीसरा और फाइनल टी-20 कोलकाता में 21 नवंबर को होगा। इसके बाद 25 से 29 नवंबर तक कानपुर में पहला टेस्ट और 3 से 7 दिसंबर को दूसरा टेस्ट मुंबई में खेला जाएगा।
टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गप्टिल, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, टिम साउदी (कप्तान)
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…