कैमूर लीग:सौरभ और दुर्गा के अर्धशतक से एयरपोर्ट XI 8 विकेट से विजयी।

Khelbihar.com

कैमूर: जिले के तत्वधान में चल रहे A डिवीजन लीग मैच में आज का मैच रामगढ़ क्रिकेट क्लब और एयरपोर्ट एलेवेन के बीच जगजीवन मैदान,भभुआ में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला रामगढ़ क्रिकेट क्लब ने लिया और 34 ओवर में पूरी टीम 134 रनों पर सिमट गई। एयरपोर्ट XI की तरफ से मयंक राज विशु और रवि रंजन ने सबसे अधिक 3-3 विकेट चटकाए, रामगढ़ के तरफ से बल्लेबाजी में शिवम यादव ने 28 रनों का योगदान दिया।

जवाब में खेलने उतरी एयरपोर्ट XI कि टीम सौरभ के शानदार 80 रन और दुर्गा के 50 रनों के बदौलत 12.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सौरभ को दिया गया। मैच में अंपायरिंग मनीष सिहं और संजय कुमार और स्कोरिंग सन्नी ने किया। इस दौरान मैदान में जिला संयोजक अजय कुमार सिंह,तनवीर अली,शिवम सिंह समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।इस खबर की जानकारी जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी राशिद रौशन ने दिया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago