Patna:: भारतीय क्रिकेट जगत में एक बार फिर मैच फिक्सिंग का जिन्न बाहर निकल आया है. भारतीय प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर कर्नाटक प्रीमियर लीग (KPL) में मैच फिक्सिंग पर एक और गिरफ्तारी हुई है. इससे पहले केपीएल से जुड़ी एक क्रिकेट टीम के कोच को भी गिरफ्तार किया जा चुका है.
बेंगलुरु से भारतीय क्रिकेटर निशांत सिंह शेखावत को सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उनकी गिरफ्तारी कर्नाटक प्रीमियर लीग मैच फिक्सिंग मामले में हुई है. इस बात की जानकारी बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) एस पाटिल ने दी.
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) एस पाटिल ने बताया कि निशांत सिंह शेखावत सट्टेबाजों के संपर्क में थे और खिलाड़ियों को फिक्स करने के लिए बैंगलोर ब्लास्टर्स टीम के गेंदबाजी कोच विनू प्रसाद से संपर्क किया था. बता दें कि विनू प्रसाद पहले ही फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं.
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…