कृष्णप्पा गौतम ने कर्नाटक प्रीमियर लीग 39 गेंदों में जड़ दिए शतक,8 विकेट भी लिए

Khelbihar.com

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले कृष्णप्पा गौतम ने कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) में शुक्रवार को 134 रन की पारी खेली। उन्होंने गेंदबाजी में 8 विकेट भी लिए। गौतम ने 56 गेंद की पारी में 13 छक्के और सात चौके लगाए।

उन्होंने 39 गेंद पर शतक पूरा किया। यह केपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक है। उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत बेलारी टस्कर्स ने शिमोगा लायन्स को 70 रन से हरा दिया।

बारिश के कारण मैच का परिणाल वीजेडी मेथड (वी जयदेवन सिस्टम) के आधार पर निकाला गया। अंतरराष्ट्रीय मैच में ऐसा डकवर्थ लुईस नियम के तहत होता है। गौतम ने सबसे तेज शतक लगाने के साथ-साथ टूर्नामेंट में हाईएस्ट स्कोर का भी रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के का भी रिकार्ड तोड़ दिया।

गौतम बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
गौतम ने बाउंड्री से 106 रन बनाए। वे टूर्नामेंट में बाउंड्री से एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। गेंदबाजी में उन्होंने 4 ओवर में 15 रन पर 8 विकेट लिए। यह टी-20 क्रिकेट में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी है, लेकिन यह रिकॉर्ड आधिकारिक नहीं है। इस राज्य लीग को आधिकारिक टी-20 दर्जा हासिल नहीं है। यह मैच अन्य टी-20 के कैटेगरी में शामिल है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

17 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago