पटना– खुशी स्पोर्ट्स के तत्वावधान में पटना हाई स्कूल ग्राउंड पर आयोजित टर्फ एरिना अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट (Turf Arena Under-17 Cricket Tournament) में शुक्रवार को खेले गए पहले मुकाबले में करुणा क्रिकेट एकेडमी ने वाई.ए.सी सिटी को 151 रनों के अंतर से हराया। वहीं आज दूसरे मुकाबले में साई स्पोर्ट्स क्लब ने द जिम को 7 विकेटों से हराया।
पहले मुकाबले में करुणा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 213 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें रोहित ने 57, सौरव ने 24, आदित्य ने 39, अमन ने 33 और आशीष ने 17 रन बनाए। वाई.ए.सी के लिए गेंदबाजी करते हुए धर्मेद्र ने 2, अभिनंदन ने 2 और मनीष ने 2 विकेट चटकाए। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाई.ए.सी की टीम 62 रनों पर सिमट गई। जिसमें धर्मेंद्र ने 28 रन बनाए। करुणा क्रिकेट एकेडमी के लिए रोहित ने 3, ईशू ने 3 और आदित्य ने 2 विकेट चटकाए।
वहीं आज के दूसरे मुकाबले में द जिम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जिसमें आर्यन ने 34, शशि ने 31, अमन ने 16, हर्ष ने 18 और रौशन ने 21 रन बनाए। साई स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिजीत ने 2 और अमरेश ने 2 विकेट चटकाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी साई स्पोर्ट्स क्लब ने 3 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। जिसमें मुकुल ने शानदार 92 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। उसके अलावा पियूष ने 46 रनों का योगदान दिया। द जिम के लिए सचिन ने 1 और रौशन ने 1 विकेट लिए।
करुणा क्रिकेट एकेडमी के रोहित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सीनियर खिलाड़ी अमित कुमार डिंपल द्वारा दिया गया। वहीं मुकुल को शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजेश कुमार अग्रवाल, पूर्व प्रेसिडेंट, रोटरी क्लब ऑफ पटना के द्वारा दिया गया।
इस दौरान रोटरी क्लब ऑफ पटना के पूर्व प्रेसिडेंट राजेश कुमार अग्रवाल को लीग के सचिव प्रवीण सिन्हा द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं सुधीर कुमार ने राजेश कुमार अग्रवाल अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान खेल के जुड़े अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…