कटिहार लीग:- एलाइंस क्रिकेट एकेडमी ने डाइमंड एलेवेन को 2 विकेट से हराया।

Khelbihar.com

Katihar:स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए सत्र 2019-20 के आज का मैच एलाइंस क्रिकेट अकादेमी बनाम डाइमंड एलेवेन गेड़ाबाड़ी के बिच खेला गया! डाइमंड एलेवेन के कप्तान नीरज सिंह ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया ! पहले बल्लेबाजी करते हुए डाइमंड एलेवेन मात्र 142 रन ही बना पाई .मेहताब आलम ने 31रन बनाये,साहिल रज़ा ने 25 रन बनाये!
मो.आतिफ ने 18 रन बनाये,पियूष मिश्रा ने 15 रन बनाए!

जबकी गेंदबाजी करते हुए एलाइंस अकादेमी के,अमन खान ने 36/3 विकेट लिए,ऋतिक सिंह ने 27/2 विकेट लिए,अब्दुस समद ने 37/2 विकेट लिए,जबकी आशीष और शुभम ने 1-1 विकेट लिए.


इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एलाइंस क्रिकेट अकादेमी ने 2 विकेट से मैच जीत कर 2 अंक प्राप्त किये , एलाइंस अकादेमी के प्रमुख स्कोरर,कप्तान अजय कुमार ने नाबाद 49 रन बनाये, आशीष नायक ने 36 रन बनाये गेंदबाजी में डाइमंड एलेवेन के संतोष मुनी ने 14/3 विकेट लिये जबकी नीरज, आतिफ, साहिल और चंदू को 1-1 सफलता मिली .


मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एलाइंस क्रिकेट अकादेमी के कप्तान अजय कुमार को उनके 49 रनो की पारी के लिए दिया गया !आज के मैच में निर्णायक की भूमिका दीपक जैसवाल और अजित सिंह ने निभाई! जबकि स्कोरर थे अंकित भास्कर! कटिहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव रितेश कुमार ने बताया के कल का मैच सन्नी क्रिकेट क्लब बनाम लिबर्टी क्रिकेट क्लब के बिच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9 बजे से खेला जायेगा!

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago