Katihar:स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए सत्र 2019-20 के आज का मैच फ्रेंड्स क्रिकेट अकादेमी बनाम एलाइंस क्रिकेट अकादेमी के बिच खेला गया.
जिसमे एलाइंस क्रिकेट अकादेमी के कप्तान अजय कुमार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया .पहले खेलते हुए एलाइंस क्रिकेट अकादेमी की पारी मात्र 153 रनो पे सिमट गयी,आलम हक़ ने सर्वाधिक 49 रन,विवेक शर्मा और ऋतिक सिंह ने क्रमश 16-16 रन और अमन खान, वाजउद्दीन ने 13-13 रनो का योगदान दिया जबकी गेंदबाजी में फ्रेंड्स क्रिकेट अकादेमी की ओर से
बदरे आलम ने 31 रन देकर 2 विकेट,हज़रात अली ने 40 रन देकर 2 विकेट ,जबकी प्रियांशु, शुभम और आशीष ने 1-1 विकेट लिए.
153 रनो का पीछा करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट अकादेमी 129 रन ही बना पाई इस तरह एलाइंस क्रिकेट अकादेमी ने 24 रनो से मैच को जीत कर महत्वपूर्ण 2 अंक प्राप्त किये,फ्रेंड्स क्रिकेट अकादेमी के तरफ से अभिषेक कुमार ने 32 रन,आशीष सिन्हा ने 31रन बनाये।
जबकि गेंदबाजी में एलाइंस क्रिकेट अकादेमी की ओर से आशीष नायक ने 20 रन देकर 3 विकेट,अमन खान ने 29 रन देकर 3 विकेट लिए जबकी अमर गुप्ता और शुभम सिंह को 2-2 सफलता मिली।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एलाइंस क्रिकेट अकादेमी के अमन खान को दिया गया,
आज के मैच में निर्णायक की भूमिका अजित सिंह और दीपक जैसवाल ने निभाई जबकि स्कोरर थे अंकित भास्कर।
कटिहार जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष सज्जाद आलम ने बताया के कल का मैच सन्नी क्रिकेट क्लब बनाम न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब के बिच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9 बजे से खेला जायेगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…