कटिहार लीग:-रोहित पमनानी के शानदार प्रदर्शन से सन्नी सीसी 6 विकेट से जीती।

Khelbihar.com

Katihar:स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए सत्र 2019-20 के आज का मैच सन्नी क्रिकेट क्लब बनाम शांति भारती क्रिकेट क्लब के बिच खेला गया. जिसमे शांति भारती के कप्तान मुकेश चौहान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया.

पहले खेलते हुए शांति भारती की पारी 144 रनो पे खत्म हुई जिसमे चन्दन सिंह ने 35 रन,साहिल कुमार ने 22 रन ,मुकेश चौहान ने 20 रन जबकी शुभम और एहतेशाम ने 14-14 रन बनाये।गेंदबाजी में सन्नी की ओर से अमन अंकित ने 2 विकेट,आदित्य सिंह ने 2,रोहित पमनानी ने 2,अश्वनी कुमार ने2 विकेट लिए।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सन्नी क्रिकेट क्लब 6 विकेट से मैच जीत कर 2 अंक प्राप्त किये रोहित पमनानी ने 48 रन,विक्रम प्राप्त ने 28 रन बनाये जबकी मयंक पमनानी और निहाल कुमार ने 25-25 रन बनाये। गेंदबाजी में शांति भारती की ओर से प्रियेश कुमार ने 2
दयानन्द कुमार ने 2 विकेट लिए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सन्नी क्रिकेट क्लब के रोहित पमनानी को उनके 2 विकेट और 48 रन के शानदार प्रदर्शन लिए दिया गया।

आज के मैच में निर्णायक की भूमिका दीपक जैसवाल और दीप शिखर ने निभाई जबकि स्कोरर थे अंकित भास्कर कटिहार जिला क्रिकेट संघ के संक्युक्त सचिव तौसीफ अख्तर ने बताया के कल का मैच एलाइंस क्रिकेट क्लब बनाम राइजिंग क्रिकेट क्लब डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9 बजे से खेला जायेगा

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago