khelbihar.com

Katihar:स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए सत्र 2019-20 के आज का मैच सन्नी क्रिकेट क्लब बनाम राइजिंग क्रिकेट क्लब के बिच खेला गया ।

आज सुबह टॉस सन्नी के कप्तान विक्रम प्रताप ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया , सुबह काफी ओस गिरने की वजह से खेल विलम्ब से शुरू हुआ इस वजह से आज का मैच निर्धारित 30 ओवर का हुआ पहले बल्लेबाजी करते हुए सन्नी ने 8 विकेट खोकर 168 रन बनाये!
जिसमें विक्रम प्रताप ने सर्वाधिक 42, गौरव कुमार ने 35, कुणाल किशोर 26 और मयंक पमनानी ने 18 रन बनाए ।

जबकी गेंदबाजी करते हुए राइजिंग के मो.अशफ़ाक़ ने 28/4, शाहबाज़ अंसारी 33/2, कैफी आज़मी 22/2 और अबू तालिब ने 1 विकेट लिए
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग क्रिकेट क्लब की टीम 123 पे आउट हो गयी ! इस तरह सन्नी ने 45 रनो से मैच जीता ।कैफ़ी आज़मी 34 ,शाहबाज़ अंसारी 27,और नीरज कुमार ने 19 रन बनाये
जबकि गेंदबाजी में सन्नी के अमन सिंह 40/3, सुमित यादव 16/3, और आदित्य, रवि, मयंक ने 1-1 विकेट लिये।


मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सन्नी के सुमित यादव को दिया गया ! कल का मैच कटिहार स्पोर्टिंग क्लब बनाम फ्रेंड्स क्रिकेट अकादेमी के बिच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9:30 बजे से खेला जायेगा!

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago