कटिहार लीग:-मयंक और रोहित पमनानी के शानदार अर्दश्तक से सन्नी सीसी सेमीफाइनल में,

Khelbihar.com

Katihar :-पमनानी ब्रदर्स के नाम से मशहूर मयंक 75 और रोहित पमनानी 52 के शानदार एवं धर्यपूर्ण बल्लेबाजी से पिछले साल की जिला लीग चैंपियन सन्नी क्रिकेट क्लब ने ग्रुप ए के अपने चौथे मैच में अपराजय रहते हुए सेमीफाइल में स्थान पक्का किया।


स्व. रंजन यादव स्मृति जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए के 25वें मैच में आज का मुकाबला सन्नी क्रिकेट क्लब और एलायंस क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमे सन्नी के कप्तान विक्रम प्रताप ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया,

उनके फैसले को सही साबित करते हुए उनके सलामी बल्लेबाज रोहित ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई हालांकि खुद कप्तान विक्रम प्रताप का ऑफ फॉर्म इस मैच में जारी रहा और वो मात्र 6 रन बना कर पहले विकेट के रूप में पवेलियन वापस लौटे! जबकी 3 नो.पर आये अश्वनी कुमार 35 रन बनाकर आउट हुए फिर आये मयंक ने आक्रामक 75 रन बनाए, इसमें उनका साथ बखूबी निभाया निहाल ने 45 रन बनाकर !जबकी गेंदबाजी में एलाइंस के फरहाद ने 30/2 रिज़वान, और प्रियांशु ने 1-1 विकेट लिए


इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एलाइंस क्रिकेट क्लब ने 179 रन बनाए, इस तरह से सन्नी ने 66 रन से मैच जीतकर 2 अंक प्राप्त किया !एलाइंस के प्रमुख स्कोरर रहे ,फ़ारुक़ आलम ने शानदार 61 रन बनाए ,गौतम कुमार ने 24 रन बनाए!
आज़ाद ने 19 रन बनाए .जबकी कप्तान भरत भूषण ने आक्रामक 25 रन बनाए .सन्नी की ओर से गेंदबाज़ी में सुमित यादव ने 16/2 विकेट लिए,अमन सिंह ने 22/2 विकेट लिए !
मयंक ने 32/3 विकेट लिए ,जबकी गौतम, रोहित और रवि को 1-1 सफलता मिली !.


मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का इनाम मयंक पमनानी को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दिया गया !
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव तौसीफ अखतर ने बताया के कल मैच फ्रेंड्स क्रिकेट अकादेमी बनाम इस्लामिया क्रिकेट क्लब के बिच खेला जायेगा !

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago