पटना 05 नवंबर: दिल्ली में बीसीसीआई के तत्वाधान में खेले जा रहे एलिट (डी) ग्रुप के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आज बिहार और केरला के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें केरला ने बिहार को सात विकेट से हराया।
जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि टॉस जीतकर बिहार में पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 131 रनों का स्कोर खड़ा किया और केरला के सामने जीत के लिए 132 रनों का लक्ष्य रखा।
बिहार की ओर से बल्लेबाज सकीबुल गनी ने सर्वाधिक 41 गेंदों पर 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि मंगल महरुर ने 30 रन और विपिन सौरभ ने 19 रनों का योगदान दिया।केरल की ओर से गेंदबाज तुलसी थप्पी ने 19 रन देकर तीन विकेट जबकि आसिफ केएम ने 38 रन देकर एक सफलता हासिल की।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी केरल की टीम ने 14.1 ओवरों में बल्लेबाज रोबिन द्वारा खेले गई 34 गेंदों पर 57 रन की नाबाद पारी और संजू सैमसंग द्वारा 20 गेंदों पर 45 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी के साथ 7 विकेट से बिहार पर धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए सभी 4 अंक अर्जित कर लिए।बिहार की ओर से गेंदबाज कप्तान आशुतोष अमन ने 31 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट और अभिजीत साकेत ने 34 रन देकर एक सफलता अर्जित करने में सफल रहा।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार का तीसरा मुकाबला 6 नवंबर को आसाम के साथ दिल्ली में होगी।
जबकि सीनियर विमेंस एकदिवसीय ट्रॉफी में कल 6 नवंबर को बिहार की सीनियर महिला टीम अपना अंतिम लीग मुकाबला नागालैंड के साथ कोलकाता में चौथी जीत दर्ज कर एलिट ग्रुप में क्वालीफाई करने के उद्देश्य से खेलने उतरेगी।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…