खगड़िया : जिला क्रिकेट संघ से संबद्ध सभी पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त क्लबों के सचिव/अधिकृत प्रतिनिधियों को किया गया है कि जिला संघ की Committee of Management/कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णयों, आगामी क्रिकेट गतिविधियों तथा सत्र 2026-27 के जिला क्रिकेट कार्यक्रमों के सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित संचालन के संबंध में विचार-विमर्श एवं आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करने हेतु Special General Body Meeting (SGM) आयोजित की जा रही है।अतः सभी संबद्ध क्लबों से अनुरोध है किया गया हैं कि अपने अधिकृत प्रतिनिधि को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित कराएँ।
बैठक की कार्यसूची (Agenda)
1. पूर्व बैठक की कार्यवाही का वाचन एवं पुष्टि।
2. जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी/Committee of Management द्वारा लिए गए निर्णयों से सदन को अवगत कराना तथा आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करना।
3. जिला क्रिकेट लीग सत्र 2026-27 के आयोजन पर विचार-विमर्श एवं अनुमोदन।
4. बाढ़ की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण पूर्व निर्धारित 17 सितंबर 2026 से जिला क्रिकेट लीग प्रारंभ करने की तिथि में परिवर्तन कर 4 अक्टूबर 2026 से लीग आयोजित किए जाने के निर्णय पर विचार एवं अनुमोदन।
5. जिला क्रिकेट लीग के Super Division, A Division एवं Junior Division के आयोजन, प्रारूप, नियम एवं संचालन व्यवस्था पर विचार-विमर्श एवं अनुमोदन।
6. Super Division के मैचों को Colour Dress में आयोजित किए जाने के प्रस्ताव पर विचार एवं अनुमोदन।
7. सत्र 2026-27 हेतु चयन समिति (Selection Committee) के गठन पर विचार एवं अनुमोदन, प्रस्तावित सदस्य:श्री सदानंद प्रसाद — चेयरमैन,श्री करमवीर कुमार — साईं एनएस,एनआईएस,बीसीसीआई लेवल -ए कोच,श्री मुकेश कुमार — पूर्व वरीय खिलाड़ी,श्री रजनीश कुमार — पूर्व खिलाड़ी
8. बिहार क्रिकेट संघ (BCA) द्वारा आयोजित आगामी जिला/राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं एवं क्रिकेट कार्यक्रमों में खगड़िया जिला क्रिकेट संघ की भागीदारी एवं टीम गठन से संबंधित विषयों पर चर्चा।
9. खिलाड़ियों के पंजीकरण, क्लब प्रतिनिधित्व, NOC, स्थानांतरण एवं अनुशासन से संबंधित नियमों के अनुपालन पर विचार-विमर्श।
10. जिला क्रिकेट लीग के सुचारू संचालन हेतु आयोजन/संचालन समिति, मैच अधिकारियों एवं आवश्यक पदाधिकारियों की व्यवस्था पर विचार।
11. अंपायर, स्कोरर, मैच रेफरी/मैच अधिकारी, फिजियो/मेडिकल स्टाफ तथा अन्य आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर चर्चा।
12. लीग मैचों के आयोजन हेतु मैदान, पिच, उपकरण, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था पर विचार।
13. संबद्ध क्लबों की जिम्मेदारियों, दायित्वों एवं जिला लीग के सफल संचालन में उनके सहयोग पर चर्चा।
14. आगामी सत्र की क्रिकेट गतिविधियों को अधिक पारदर्शी, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने हेतु संबद्ध क्लबों से प्राप्त सुझाव एवं प्रस्ताव।
15. अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषय।
सभी संबद्ध क्लबों से अपेक्षा की जाती है कि वे बैठक में अपने अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए जिला क्रिकेट के विकास एवं आगामी सत्र के सफल संचालन हेतु सकारात्मक एवं रचनात्मक सहयोग प्रदान करेंगे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…