अंडर-25 क्रिकेट लीग में डीसीए ब्लू को हराकर खांडेकर क्रिकेट अकादमी ने किया खिताब पर कब्जा।

उन्नाव 27 दिसंबर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन उन्नाव के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम पर खेले गए अंडर-25 क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में खांडेकर क्रिकेट अकादमी ने डीसीए ब्लू को 16 रनों से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।

आज खेले गए फाइनल मैच में खांडेकर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर्स के खेल में खांडेकर क्रिकेट अकादमी ने आयुष यादव के शानदार 53 रन, राहुल यादव 39 रन व अभय 32 रनों की बदौलत 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 155 रन बनाए। डीसीए ब्लू के देवर्षी व मयंक ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए ब्लू के प्रांजुल 49 रन व देवर्षी कुशवाहा 34 रन ने मैच में कुछ उम्मीदें बनाये रखी पर प्रांजुल के आउट होने के बाद टीम की जीतने की उम्मीदों पर पानी फिर गया और डीसीए ब्लू 20 ओवर्स 7 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी।खांडेकर क्रिकेट अकादमी के जितिन त्रिवेदी ने 3 जबकि आयुष ने 2 विकेट झटके।आज मैच में अंपायरिंग का दायित्व शिशिर बाजपेयी व राजेश ने निभाया जबकि स्कोरिंग का भार आर0 के0 वर्मा ने संभाला।

विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पारितोषक मुख्य अतिथि सदस्य किशोर न्याय बोर्ड ए0 आर0 खान व विशिष्ट अतिथि डॉ0 एस0पी0 सिंह, विनोद कृष्ण शर्मा, मंजू लता अवस्थी व संजय राठी ने प्रदान किया। आये हुए अतिथियों का आभार महामंन्त्री पी के मिश्रा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश चौधरी ने किया। इस दौरान शशिकांत खांडेकर,
राजेन्द्र नाथ, अभिनव, विनोद शुक्ला, आदि उपस्थित रहें।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago