पटना:बिहार क्रिकेट में तेजी से सुधार हो रही ऐसा क्रिकेट जानकारों का मानना है लेकिन एक बात अभी तक खिलाड़ियो को साफ नही किया गया है कि आखिर एक जिले में एक ही यूनिट है या दो यूनिट है,किस यूनिट से कूच बिहार अंडर-19 ट्रायल के लिए खिलाड़ियो को भेजा जाना है ।।
यह सवाल बीसीए अध्यक्ष महोदय से खेलबिहार. कॉम पूछ रहा है और इस सवाल को पूछने का साफ कारण है कि खेलबिहार.कॉम को बिहार के अलग अलग जिले से खिलाड़ी कॉल कर सिर्फ यही सवाल कर रहे है कि सर कौन से यूनिट भेजेगा ट्रायल में 3 या 5 खिलाड़ी कुछ साफ नही हुआ है क्या करे हम?
आपको बता दे कि जिस जिले में दो यूनिट बन गए थे वहा के ख़िलाडी जे भी अन्य बिहार के ट्रायल में भाग लिया, लेकिन यह भी है कि जब बीसीए के पूर्व सचिव रवि शंकर प्रसाद सिंह थे उस समय तो बहुत सवाल उठाया जा रहा था कि बिहार में खेल नही खेलवाड़ हो रहा है अब तो नई कमिटी के अध्यक्ष महोदय या सचिव महोदय साफ खेल करबाए।
साफ खेल का मतलब है कि यह जो असमंजस में है खिलाड़ी की कई जिले में दो यूनिट है और दोनों लीग करबा रहे है खिलाडी को पता नही किस यूनिट से रजिस्ट्रेशन करबा कर खेले लीग ताकि आने वाले घरेलू मैच हेमन ट्रॉफी जैसे में मुझे परफॉर्मेंस पर मौका मिले,
हाल ही में जो बीसीए का चुनाव हुआ है उसमें जिस जिला में दो यूनिट हो गए थे उस जिले से फिर से बीसीए चुनाव के वोटर लिस्ट में पुराने जिला यूनिट को वोटिंग करने अधिकार मिला था जिसको लेकर अब नई यूनिट और पुरानी यूनिट दोनों अलग अलग लीग भी करबा रहे है।
आपको मालूम होगा कि पिछले सीजन में हेमन ट्रॉफी के मैच बहुत से जिला के खिलाड़ियो ने बंद करबा दिए थे बीच पिच पर पहुच कर क्योकि उस समय भी सुनने में आया था कि दोनों जिला यूनिट ने लीग कराया है और हेमन ट्रॉफी में भी दोनों जिले यूनिट के खिलाडी पहुच गए थे।
खेलबिहार. कॉम सिर्फ खिलाड़ियो का ही सवाल बीसीए से किया कि इस बात को साफ कर दिया जाए कि हर जिले में एक ही यूनिट है और जहाँ विवाद था उस जिला यूनिट को के सदस्यों के नाम प्रकाशित भी कर दे ,ताकि आपके खिलाड़ी को कोई दुबधा न हो।।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…