कराटे

ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग में किंग्स एलेवन रेड व सरदार पटेल सीसी विजयी

मोतिहारी 25 मार्च: स्थानिय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर चल रहे स्व.प्रदीप नंदन शर्मा उर्फ दीपु जी मेमोरियल जिला क्रिकेट सुपर-लीग (ए-डिवीजन) के मैच में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी किंग्स एलेवन रेड की टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में 34.1 ओवर में 155/10 रन का स्कोर खड़ा किया।टीम की ओर से बल्लेबाजी में उज्जवल ने 42,विवेक 33,श्याम 18 और आदित्य ने 17 रन बनाए।कनौजिया क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज बादल कनौजिया,अनुराग व साहिल ने 3-3 विकेट लिए।

लक्ष्य पीछा करने उतरी कनौजिया क्रिकेट एकेडमी की टीम 39.5 ओवर में 136/10 रन का स्कोर ही बना पाई।टीम की ओर से बल्लेबाजी में विकास ने 32,अतुल 17 और बादल कनौजिया ने 12 रन बनाए।किंग्स एलेवन रेड के गेंदबाज रवि व विवेक ने 2-2 विकेट और अक्षय व प्रिंस ने 1-1 विकेट चटकाए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार किंग्स एलेवन रेड के खिलाड़ी उज्जवल को उनके शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए जी.के.स्पोर्ट्स(चित्रमन्दिर कैम्पस बलुआ बाजार मोतिहारी) के प्रोपराइटर गुलाब खान के सौजन्य से दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका मे डीसीए पैनल के मो.आलमगीर व अमन राज ने निभाया जबकि स्कोरर की भूमिका में रोहित कुमार रहे।

जिला बी डिवीज़न लीग के संघर्षपूर्ण मुकाबले में घोड़ासहन विजयी

 

गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-2 पर हुए(बी-डिवीजन) के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले खेलने उतरी एनएनसीए की टीम निर्धारित 35 ओवर के मुकाबले में 33.2 ओवर में 111/10 रन का स्कोर खड़ा किया।टीम की ओर से बल्लेबाजी में समीर ने नाबाद 31,विकास 29 और प्रियांशु ने 11 रन बनाए।सरदार पटेल क्रिकेट क्लब घोड़ासहन की टीम के गेंदबाज मंजेश ने 4,शशि 2 और गौरव,सौरव व शुभम ने 1-1 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरदार पटेल क्रिकेट क्लब घोड़ासहन की टीम ने काफी जद्दोजहद करते हुए 32.4 ओवर में 112/9 रन का स्कोर बनाते हुए मैच को 1 विकेट से जीत लिया।टीम की ओर से बल्लेबाजी में गौरव ने 27,मंजेश 21,आदित्य 20 व विकास ने 10 रन का योगदान दिया।एनएनसीए के गेंदबाज राहुल व छोटु ने 2-2 और आदित्य व अंकुर ने 1-1 विकेट चटकाए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सरदार पटेल क्रिकेट क्लब घोड़ासहन के खिलाड़ी मंजेश को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए जी. के. स्पोर्ट्स के सौजन्य से दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका में बीसीए एलीट पैनल के वेदप्रकाश व डीसीए पैनल के गुड्डु कुमार ने निभाया।स्कोरर की भूमिका आयुष राज ने निभाया।कल ग्राउंड-1 पर सर्विस क्रिकेट क्लब समाहरणालय व एम जे के यूथ क्रिकेट क्लब सुगौली और यंग एलेवन क्रिकेट क्लब व रॉक स्टार स्पोर्ट्स क्लब केसरिया के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,कोषाध्यक्ष सह एनसीए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया,चीफ-मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,क्लब प्रतिनिधि सह सर्विस स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के सचिव गोपाल जी मिश्रा,खिलाडी प्रतिनिधि सुरेन्द्र पांडेय,कन्वेनर मो.आलमगीर,फैसल गनी,वरिष्ठ खिलाड़ी संजय कुमार टुन्ना,शैलेन्द्र मिश्र बाबा,गुलाब खान सहित सैकड़ों खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

19 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago