कराटे

ईस्ट चम्पारण जिला बी डिवीज़न में किंग्स एलेवन ब्लू ने रक्सौल रॉयल न्यू को 43 रन से हराया

मोतिहारी 11 मार्च: गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर बी-डिवीजन(री-शिडयूल) मैच में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी किंग्स एलेवन ब्लू क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 25 ओवर में 112/10 स्कोर खड़ा किया।टीम के बल्लेबाज आयुष राज ने 41 और वरुण ने 12 रन की पारी खेली।रक्सौल रॉयल न्यू के गेंदबाज अमजद ने 3 और मिराज ने 2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रक्सौल रॉयल न्यू क्रिकेट क्लब 12.5 ओवर में सिर्फ 69/10 रन के स्कोर पर ही सिमट गई।टीम के बल्लेबाजी में अमजद के 27 और सलमान के 16 रन के अलावे कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नही छू पाया।किंग्स एलेवन ब्लू के गेंदबाज मंतोष ने 5 और सुजीत ने 4 विकेट चटकाए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार किंग्स एलेवन के गेंदबाज मंतोष को उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए जी.के.स्पोर्ट्स के सौजन्य से दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका बीसीए एलीट पैनल के वेदप्रकाश और डीसीए पैनल के कुमार राज ने निभाया जबकी स्कोरर की भूमिका में उत्तम कुमार रहे।कल ग्राउंड-1 पर महाराजा क्रिकेट क्लब और घोड़ासहन क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला होगा।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,कोषाध्यक्ष सह एनसीए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया,चीफ-मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,क्लब प्रतिनिधि सह सर्विस स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के सचिव गोपाल जी मिश्रा,खिलाडी प्रतिनिधि सुरेन्द्र पांडेय,कन्वेनर मो.आलमगीर, वरिष्ठ खिलाड़ी सहित सैकड़ों खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

16 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago