कराटे

सीनियर महिला वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में पांडुचेरी ने बिहार को 7 विकेट से हराया।

बंगलौर 11 मार्च: आज से बीसीसीआई द्वारा आयोजित घरेलु सीनियर महिला वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ।जिमसे बिहार सीनियर महिला टीम का पहला मुकाबला पांडुचेरी के साथ खेला गया। बंगलौर के अलूर क्रिकेट स्टेडियम में टॉस बिहार ने जीता और कप्तान रचना कुमारी ने पहले बल्लेबजी करने का फैसला लिया

पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम 45.4 ओवर में 152 रन बनाकर ढेर हो गई। बिहार की बल्लेबाज प्रीति 0 रन ,सना अली 21 रन ,अपूर्वा कुमारी 4 रन ,रचना कुमारी 0 रन , प्रगति सिंह 10 रन ,हर्षित सबसे ज्यादा 42 रन ,श्रुति 24 रन , प्रिया 11 रन नाबाद ,तेजश्वी 1 रन,अपूर्वा 11 रन ,श्रद्धा 10 रन बनाया। गेंदबाजी करते हुए पांडुचेरी की गेंदबाज जाया को एक ,कनि को दो ,रीना और अमृता सरन को तीन तीन विकेट मिला।

बिहार के इस छोटे से लक्ष्य के जबाब में पांडुचेरी की बल्लेबाज बीएस तमोरे ने अकेले ही अपने दम पर नाबाद 96 रन की शानदार पारी खेल मैच को 7 विकेट से जीता दिया। पांडुचेरी के लिए तोमर के अलावे युवाश्री 4 रन ,रीना 1 रन ,रौशनी 30 रन और करुणा जैन नाबाद 3 रन बनाया।बिहार टीम की गेंदबाज अपूर्वा, प्रगति सिंह और श्रद्धा को एक एक विकेट मिला। इस तरह बिहार की महिला टीम की हार के साथ शुरुआत हुई है ठीक बिहार सीनियर पुरुष टीम के जैसे। बिहार सीनियर पुरुष की टीम की भी शुरुआत हार से हुई थी जिसके बाद विजय हज़ारे में बिहार एक भी मैच नहीं जीता और 5 मुकाबले में हार का सामना किया।

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

15 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

23 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago