किशनगंज : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग सत्र 2022-23 ए डिविजनन का आज तीसरा मैच किंग्स ऑफ केपी बनाम रुईधासा लायंस के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया।
जिसमें किंग्स ऑफ़ केपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए जिसमें आनंद ने 70 रन एवं गुड्डू ने 23 रनों का योगदान दिया वह रुईधासा लायंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए साकिर ने दो विकेट एवं शमशाद ने दो विकेट हासिल किया।
147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुईधासा लायंस 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी जिसमें सागर ने 36 रन एवं साकिर ने 25 रनों का योगदान दिया वही किंग्स ऑफ के पी की ओर से गेंदबाजी करते हुए गुड्डू ने दो विकेट एवं अरमान ने एक विकेट हासिल किया। 70 रन एवं एक विकेट लेने वाले किंग्स ऑफ केपी के आनंद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया टारगेट क्रिकेट एकेडमी के सौजन्य से दिए जा रहे हैं।
मैन ऑफ द मैच पुरस्कार को किशनगंज जिला क्रिकेट संघ के सचिव परवेज आलम गुड्डू ने मैन ऑफ द मैच आनंद को मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे नवजैस एवं राणा नावेद स्कोरर थे दीपक। संयोजक- गणेश साह
वीर रंजन-संयुक्त सचिव जिला क्रिकेट संघ किशनगंज
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…