किशनगंज 09 दिसंबर: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021- 22 बी डिवीजन का आज 21 वां मुकाबला तेघरिया वारियर्स क्रिकेट क्लब बनाम किंग्स इलेवन पवाखाली के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें तेघरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया
पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 86 रन बनाए जिसमें कृष्णा ने सर्वाधिक 34 रन एवं अरशद ने 16 रनों का योगदान दिया वहीं किंग्स इलेवन पवाखाली की ओर से गेंदबाजी करते हुए एकराम ने पांच विकेट एवं आसिफ ने 3 विकेट हासिल किए
आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पवाखाली ने 17.2 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल किया जिसमें नदीम ने 21 रन कैस ने 12 रन का योगदान दिया वही तेघरिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजय ने तीन विकेट एवं विशाल ने दो विकेट हासिल किए
शानदार गेंदबाजी 5 विकेट लेने वाले इकराम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टारगेट क्रिकेट एकेडमी के सौजन्य से दिए जा रहे हैं प्रत्येक लीग मैच के मैन ऑफ द मैच पुरस्कार को सीमा सुरक्षा बल के ए एस आई अशोक कुमार ने मैन ऑफ द मैच को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। आज के अंपायर थे तारकेश्वर पोद्दार एवं फैजल खान स्कोरर गुल फराज ग्राउंड मैन हैबिट ।संयोजक वीर रंजन
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…