किशनगंज ने 6 विकेट से मधेपुरा को हराया,अयान शोएब बने मेन ओफ द मैच।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सोनपुर में आयोजित श्यामल सिन्हा अंडर 16 सीमांचल जोन के मुकाबले में किशनगंज ने मधेपुरा को 6 विकेट से पराजित किया।

मधेपुरा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रन बनाएं जिसमें शुभम शर्मा ने सर्वाधिक 18 रन एवं ओंकार कुमार ने 15 रनों का योगदान दिया वहीं किशनगंज की ओर से सधी हुई गेंदबाजी करते हुए आयान शोएब ने चार विकेट सोरया कुमार ने दो विकेट एवं नैरित दास और अभिषेक ने एक-एक विकेट हासिल किया।

102 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनगंज 24.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया जिसमें सोरया कुमार ने सर्वाधिक 31 रन अयान शोएब ने नवाद 23 रन अंबर नयन ने 11 रन का योगदान दिया वहीं मधेपुरा के ओर से विश्वनाथ ने एक विकेट एवं साकिब ने एक विकेट हासिल किया ऑलराउंड परफॉर्मेंस 4 विकेट एवं नाबाद 23 रन बनाने वाले किशनगंज के आयान शोएब को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।

इस जीत पर किशनगंज जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय जैन एवं सचिव परवेज आलम गुड्डू ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए हौसला अफजाई किया । वैशाली के सचिव प्रकाश सिंह ने भी बच्चों हौसला अफजाई करते हुए बच्चों को बधाई दिए मौके पर किशनगंज टीम के मैनेजर इनाम जमील ने बताया सोनपुर में काफी गर्मी है परंतु मेजबानी कर रहे वैशाली के सचिव प्रकाश सिंह ने काफी अच्छा इंतजाम किए हैं कुलर, ठंडा पानी सब व्यवस्था है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago