किशनगंज जिला बी-डिवीजन ठाकुरगंज क्लब 30 रनों से विजयी

किशनगंज 07 दिसंबर:  किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021-22 बी डिवीजन का आज 19वां मैच शहीद अशफाक उल्ला खान स्टेडियम खगड़ा किशनगंज में ठाकुरगंज क्लब बनाम रेमंड्स क्रिकेट क्लब जूनियर के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें ठाकुरगंज क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए जिसमें अयान चौधरी ने 52 रन आयुष यादव ने 29 रन आशीष ने 27 रन का योगदान दिया वहीं रेमंड्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए नासिफ ने दो विकेट शाहरुख ने दो विकेट एवं समीर ने 1 विकेट हासिल किए।

167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेमंड्स क्रिकेट क्लब जूनियर 18 ओवर में 136 रन पर ऑल आउट हो गई जिसमें नाहिद ने 33 रन शाहिद ने 21 रन सरफराज ने 18 रन का योगदान दिया वही ठाकुरगंज क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए विशाल राय ने 4 विकेट उदय ने दो विकेट एवं रवि ने दो विकेट हासिल कीए। 4 विकेट लेने वाले ठाकुरगंज क्लब के विशाल राय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैन ऑफ द मैच विशाल राय को जिले के सीनियर खिलाड़ी सद्दाम ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे तारकेश्वर पोद्दार एवं फैजल खान स्कोरर गुल फराज ग्राउंड मैन हैबिट,संयोजक वीर रंजन।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago