किशनगंज 26 दिसंम्बर: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021-22 ए डिवीजन का आज पहला मैच ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब सीनियर बनाम डुमरिया वारियर्स क्रिकेट क्लब के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डुमरिया वारियर्स ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए जिसमें शब्बीर आलम ने 49 रन दीपक ने 30 रन एवं सुबीर रॉय ने 29 रनों का योगदान दिया वही ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब सीनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनिवेद व्यास ने चार विकेट नंदन मंडल ने एक विकेट विवेक अग्रवाल ने 1 विकेट एवं शांतनु मंडल ने 1 विकेट हासिल किए
195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब 19 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 114 रन ही बना सकी जिसमें रितिक ने 29 रन मुकेश ने 28 रन एवं नंदन ने 21 रनों का योगदान दिया वही डुमरिया वारियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुबीर रॉय ने 5 विकेट शब्बीर आलम ने दो विकेट दीपक ने 1 विकेट एवं त्रिनयन ने 1 विकेट हासिल किए
शानदार गेंदबाजी पांच विकेट एवं 29 रन बनाने वाले डुमरिया वारियर्स के सुबीर राय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच सुबीर रॉय को अधिवक्ता सह जिले के सीनियर खिलाड़ी अभिजीत दास उर्फ बिटुन ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे शशि भूषण दुबे एवं विक्रम श्रीवास्तव स्कोरर गुल फराज
संयोजक वीर रंजन
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…