दुमका 26 दिसंबर: आज जिला ए टीम क्रिकेट मैदान में स्व: एम पी सिंह मोमोरियल दुमका जिला क्रिकेट लीग का आगाज हुआ. उद्घाटन मुकाबला स्पोर्ट्स जोन और लाज चाम्प क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया . जिसमे लाज क्रिकेट एकेडमी ए की टीम ने इस मुकाबले को 9 विकेट से जीत लिया .
पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स जोन की टीम ने 20.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 87 रन बनाया .जिसमे पियूष 26 रन,हर्ष 17 रन और विभु ने 15 रनों की पारी खेली .गेंदबाजी में समीर पंडित ने 6 विकेट लिया .ऋषि को 3 विकेट मिला .
जबाब में बल्लेबाजी करते हुए लाज चाम्प क्रिकेट एकेडमी की टीम सिर्फ 16 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया टीम के लिए रोहित ने नाबाद 25 रन और विकास ने 33 रनों की पारी खेली.गेंदबाजी में विपिन को सिर्फ एक विकेट मिला .मैन ऑफ़ द मैच समीर पंडित को दिया गया .
इस मौके पर डीएसपी विजय कुमार सिंह ,खेल पदाधिकारी कैलाश राम जिला क्रिकेट संघ के पेट्रोन श्री उमा शंकर चौबे एवं प्रदीप कुमार मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ के ,उपाध्यक्ष श्री भास्कर अजीत सिंह,जिला क्रिकेट संघ के सचिव ललित पाठक, जिला क्रिकेट संघ के सहायक सचिव श्री संजय तिवारी एवं श्री डॉक्टर तुषार ज्योति, सुभाष कुमार सिंह,शुभम कुमार सिंह, राहुल सिंह,अमित कुमार,गोविंदा तिवारी, अजय पाठक, रोहित तिवारी, सुरेश मोदी, राजा पॉल, उज्जवल दास, संतोष भदौरिया, विश्वजीत चटर्जी, संदीप कुमार जय, अंकित कुमार, सूरज पाठक, अमन सिंह, रोहित कुमार उपाध्याय, राकेश कुमार सिंह, सोमनाथ कुमार तिवारी, अमित रंगराजन उपस्तिथ थे .
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…