किशनगंज 03 दिसंबर: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग 2021- 22 बी डीवीजन का आज 15वां मुकाबला यंग स्टार क्रिकेट क्लब माछमारा बनाम सनराइज जुनियर के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें सनराइज जुनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया .
पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 88 रन बनाए जिसमें नकुल ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 30 रन मासूम ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 9 रन शब्बीर ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 9 रन बनाए यंग स्टार ओर से गेंदबाजी करते हुए हेमंत ने 3.4 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट रितिक ने 4 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट एवं अनीश ने 4 ओवर में 15 रन देकर दो विकेट हासिल कीए
आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें विकास पासवान ने 29 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 38 रन तरुण ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन हेमंत ने 15 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 13 रन बनाए वही सनराइज जूनियर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सोहेल ने 2 ओवर में 11 रन देकर एक विकेट नकुल ने 4 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया ।
तीन विकेट एवं 13 रन नाबाद बनाने वाले यंग स्टार माछ मारा के हेमंत को मैन ऑफ द मैच चुना गया मैन ऑफ द मैच हेमंत को जिले के अच्छे कॉमेंटेटर एवं क्रिकेट प्रेमी इरशाद आलम के हाथों मेडल पहनाकर हौसला अफजाई किया गया आज के अंपायर थे फैजल खान एवं तारकेश्वर पोद्दार स्कोरर गुल फराज ग्राउंड मैन हैवीट।
संयोजक वीर रंजन
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…