किशनगंज जिला ए डिवीज़न लीग के एकतरफा मुकाबले में किशनगंज स्ट्राइकर क्रिकेट क्लब विजयी।

किशनगंज 20 फरवरी: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021-22 का आज 17 वां मुकाबला किशनगंज स्ट्राइकर क्रिकेट क्लब बनाम नाइट राइडर्स धरमगंज के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें किशनगंज स्ट्राइकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

और पहले बल्लेबाजी करते हुए 21. 3 ओवर में सभी विकेट खोकर एक 148 रन बनाए जिसमें सद्दाम ने 25 रन राणा नावेद ने 20 रन लाल मोहम्मद गौहर ने 15 रन वसिफ रजा ने 14 रनों का योगदान दिया वही नाइटराइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए बबलू ने 3 विकेट शिवम ने दो विकेट अभिनव ने दो विकेट विपिन ने दो विकेट एवं अमर ने एक विकेट हासिल किया।

149 रन का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 81 रन ही बना सकी जिसमें मोहित ने 30 रन एवं शुभम ने 14 रनों का योगदान दिया वहीं किशनगंज स्ट्राइकर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकुर ने 3 विकेट सद्दाम ने दो विकेट कौनेन ने दो विकेट एवं लाल मोहम्मद गौहर ने एक विकेट हासिल किया।

ऑलराउंड परफॉर्मेंस 25 रन एवं 2 विकेट लेने वाले सद्दाम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच सद्दाम को भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर ओमप्रकाश ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे शशि भूषण दुबे एवं सुलेमान वही स्कोरिंग माशूक आलम ने की।संयोजक वीर रंजन

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago