किशनगंज 07 मार्च: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग 2021-22 ए डिवीजन का आज 28वां मुकाबला किशनगंज स्ट्राइकर बनाम रूईधासा लायंस के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें रूईधासा लायंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
और पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 115 रन बनाए जिसमें मोहम्मद कैफ ने 49 रन शाहनवाज ने 19 रन एवं समीर ने 12 रनों का योगदान दिया वही किशनगंज स्ट्राइकर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकुर ने चार विकेट लाल मोहम्मद गोहर उर्फ आरजू ने दो विकेट सचिन ने 1 विकेट एवं शमशीर ने एक विकेट हासिल किया।
116 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनगंज स्ट्राइकर ने 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें एमडी फैजान ने 29 रन शहजादा उर्फ सनी ने 25 रन लाल मोहम्मद गौहर उर्फ आरजू ने 17 रन एवं आवेश ने 13 रनों का योगदान दिया वही लायंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए शाकिर ने दो विकेट मुदस्सिर ने एक विकेट मोहम्मद कैफ ने एक विकेट हासिल किया।
4 विकेट लेने वाले स्ट्राइकर के अंकुर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच अंकुर को जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी गणेश शाह ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के मैच के अंपायर थे फैजल खान एवं आजाद अंसारी वही स्कोरिंग माशूक आलम ने की।संयोजक गणेश शाह।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…