इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में केएल राहुल और हनुमा विहारी को मिल सकता है मौका :सूत्र

नई दिल्ली 01 जुलाई : वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में हार के बाद अब भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेलेगी। बड़ी खबर निकलकर आ रही है की शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम एक अलग तरह की प्लानिंग कर रही है।

स्पोर्ट्सकीड़ा की खबरों के मुताबिक इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में के एल राहुल को मिडिल ऑर्डर में मौका दिया जा सकता है और हनुमा विहारी को मयंक अग्रवाल के बैकअप ओपनर के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है। अगर मयंक अग्रवाल फेल होते हैं तो फिर हनुमा विहारी भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरूआत कर सकते हैं।

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल चोटिल हो गए। वो लगभग दो महीने तक मैदान से बाहर रह सकते हैं और इसका मतलब ये हुआ कि अब वो पूरे इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। सूत्रों के अनुसार के एल राहुल को मिडिल ऑर्डर में खिलाया जा सकता है टीम इंडिया के मैनेजमेंट से जुड़े एक करीबी सोर्स ने बताया कि इंडियन टीम की प्लानिंग क्या है। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा “नई गेंद के खिलाफ के एल राहुल का परफॉर्मेंस उतना अच्छा नहीं रहा है। वो निचले क्रम में टीम के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। हनुमा विहारी ने दिखाया है कि उनके पास नई गेंद खेलने की पूरी क्षमता है।”

शुभमन गिल की चोट भारतीय टीम के लिए एक झटका है क्योंकि गिल डब्ल्यूटीसी फाइनल में अच्छे टच में नजर आ रहे थे। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यहीं से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरूआत भी हो जाएगी। भारतीय टीम चाहेगी कि वो जीत के साथ आगाज करे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

17 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago