अररिया जिला लीग के रोमांचक मुकाबले में केएमसीसी 4 रन से जीता ।

अररिया: अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 31वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी बी डिवीजन लीग चैंपियनशिप का सातवां मैच अररिया काली मंदिर क्रिकेट क्लब और आयुष्य एलेवेन
के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया।

निर्धारित 30-30 ओवरों के इस मैच में टॉस आयुष्य ऐलेवन ने जीता और पहले फील्डिंग करने का करने का फैसला किया। केएमसीसी के बल्लेबाजों ने 29 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर 172 रन बनाए। केएमसीसी के बल्लेबाज सुजल राज ने 28 रन आनन्द कुमार झा ने 21 रन शानू कुमार ने 19 रन का योगदान अपनी टीम को दिया । आयुष्य के गेंदबाज अंशु ने 3 विकेट लव और पंकज ने 2-2 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी आयुष्य के बल्लेबाजों अच्छी बल्लेबाजी की परन्तु इन्हें 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा आयुष्य की टीम ने 22 ओवर में 167 रन पर आँल आउट हो गई बल्लेबाज नीरज ने 35 रन सागर और शुभम ने 24-24 रन बनाए। केएमसीसी के गेंदबाज सुप्रीत ने 4 विकेट शुभम और अनुपम ने 2-2 विकेट लिए।मैच के अंपायर पंकज कुमार और शिवम कुमार झा थे स्कोरिंग का कार्य राकेश कुमार ने किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago