झारखंड अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक क्रिकेट में कोडरमा ने सरायकेला खरसावां को 8 विकेट से हराया

कोडरमा: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट प्लेट ग्रुप का मैच आज झूमर मैदान गुमो, कोडरमा में सरायकेला खरसावां और कोडरमा के बीच हुआ।

टॉस जीतकर सरायकेला खरसावां ने बल्लेबाजी करते हुए की टीम ने 44. 2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 177 रन बनाए । सरायकेला खरसावां की ओर से अरविंद 33, हैप्पी 29 , तथा गौरव ने 22 रनों का योगदान दिया।कोडरमा की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम सिन्हा 3 विकेट,हेमंत, आशीष,और कुणाल ने 2-2 विकेट चटकाए।

जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी कोडरमा की टीम 26.3 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य को हाशिल किया । जिसमें रोहित भारती ने शानदार 106 रन नाबाद तथा रजनीश ने 28 रनों के योगदान दिया । गेंदबाजी करते हुए सरायकेला खरसावां की ओर से गेंदबाजी करते हुए संजीव ने 1 विकेट चटकाए ।

बेहतर खेल के आधार पर कोडरमा के रोहित भारती को मैन ऑफ द मैच बार एसोसिएशन अध्यक्ष जगदीश सलूजा और विनोद विश्वकर्मा के हाथों दिया गया। इस अवसर पर मैच ऑब्जर्वर शशि भूषण चौबे, अंपायर हेमंत ठाकुर और मनोरंजन कांजीलाल तथा स्कोरर दीपक कुमार थे ।

मौके पर अमरजीत सिंह छाबड़ा, दिनेश सिंह, विवेकानंद चौधरी, मनोज सहाय पिंकू, अनिल सिंह, आलोक पांडे, सुमन कुमार, ओम प्रकाश ,धर्मेंद्र कौशिक ,सुरेंद्र कुमार ,धीरज पांडे, उज्जवल पांडे, साजन पांडे, रतन लाल पांडे, सोनू खान , विवेक पांडे समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago