कोडरमा ने रोमांचक मुकाबले में गुमला को 7 रन से हराया।

कोडरमा : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को झुमर मैदान गुमो में कोडरमा और गुमला के बीच मैच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोडरमा ने 27. 4 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 96 रन ही बना सकी l जिसमें नीरज ने 1 रन और रजनीश ने 18 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए गुमला की ओर से मयंक ने 6 विकेट और हर्ष तथा कमल ने दो-दो विकेट चटकाए।

बाद में बल्लेबाजी करने उतरी गुमला की टीम 21.2 ओवर में 89 रन पर ढेर हो गई ! गुमला की ओर से आयुष ने 32 रन और संतोष ने 17 रन का योगदान दिया l गेंदबाजी करते हुए कोडरमा की ओर से आशीष ने शानदार 5 विकेट और सुशांत ने तीन विकेट चटकाए l बेहतर खेल के लिए कोडरमा के आशीष को मैन ऑफ द मैच पदमा के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार के हाथों दिया गया l

मैच ऑब्जर्वर शशि भूषण चौबे अंपायर हेमंत ठाकुर और मनोज कांजीलाल तथा स्कोरर दीपक कुमार थे l मौके पर केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा सचिव दिनेश सिंह मनोज सहाय पिंकू आलोक पांडे ओम प्रकाश सुमन कुमार धर्मेंद्र कौशिक धीरज पांडे विशाल सूद सोनू खान रोहित कुमार धीरज पांडे विवेक पांडे उज्जवल पांडे बिट्टू पांडे राजन यादव सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago