रणधीर वर्मा इंटर डिस्ट्रिक क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए कोडरमा की टीम घोषित

कोडरमा 05 मार्च: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जाने वाले इंटर डिस्टिक सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट (रणधीर वर्मा ट्रॉफी) के लिए कोडरमा टीम का चयन कर लिया गया है ।
ज्ञात हो की जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान  में  खेले गए सीनियर लीग के आधार पर और ट्रायल मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। कोडरमा की टीम 6 मार्च को बोकारो के लिए रवाना होगी।
जहां 7 मार्च से वह अपना पहला मैच चतरा से दूसरा मैच सरायकेला खरसावां से और तीसरा मैच गिरिडीह से खेलेगी। टीम की घोषणा अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, और सचिव दिनेश सिंह ने संयुक्त रूप से की ।
टीम इस प्रकार से है:
हर्ष सिंह (कप्तान), विकास सिंह (उप कप्तान), कुमार सुनील कश्यप, विभु लोहानी, पंकज सिंह, अभिराज गौतम, कृष्णा कुमार, सुजय मोदी ,मोहित सिंह, रोहित सिंह, विकास यादव, कुमार हेमंत ,अंकित कुमार और शशि कुमार हैं । वहीं टीम मैनेजर बसंत सिंह को बनाया गया।
मौके पर केडीसीए के पदाधिकारी अनिल सिंह, मनोज सहाय पिंकू ,आलोक पांडे सहित सेलेक्शन कमिटी के धर्मेंद्र कौशिक, सोनू खान, तहसीन हुसैन, सुमन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, धीरज पांडे ,मनोज झा ,अमित जायसवाल ,दीपक यादव सहित अन्य मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago