सुपौल 06 जनवरी: कल 05 जनवरी की संध्या क्रीड़ा भारती सुपौल जिला की बैठक जिला अध्यक्ष अनिल भगत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । जिसमें आगामी 9 जनवरी 2022 को सिमराही बाजार स्थित आनंद होटल में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया ।
सम्मेलन की सफलता के लिए जिला कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्य , नए सदस्यों के साथ भाग लेंगे । जिसमें सुपौल जिले में क्रीड़ा भारती के कार्य विस्तार पर विचार – विमर्श किया जाएगा । 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के बारे में भी विस्तृत चर्चा की जाएगी ।
बैठक का संचालन जिला मंत्री मुकुल दास ने किया । बैठक में जिला उपाध्यक्ष रामावतार मेहता, एवं डॉ संजय सिंह , जिला सह मंत्री मिथिलेश कुमार एवं एम के सुमन उपस्थित थे ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…