कराटे

बिहार क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव रहे कुमार अरविंद को BCA लोकपाल ने अयोग्य करार किया

भोजपुर : बीसीए के माननीय लोकपाल ने भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुनील राणा के परिवाद पर लंबी सुनवाई के बाद बिहार क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव रहे कुमार अरविंद के सितंबर 2019 में हुए बिहार क्रिकेट एसोशिएसन के चुनाव में भाग लेने की योग्यता को रद्द करते हुए पद पर रहने से अयोग्य करार दिया है।

सुनील राणा ने बिहार क्रिकेट संघ के चुनाव के दौरान ही संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार कुमार अरविंद पर इलेक्ट्रॉल ऑफिसर के पास ये आवेदन दिया था की कुमार अरविंद ने लोढ़ा कमिटी के नियमों का उलंघन करते हुए चुनाव की प्रक्रिया में भाग ले रहे है और भोजपुर जिला क्रिकेट संघ से जुड़े लोग गलत तरीके से क्रिकेट संघ का संचालन कर रहे है।

माननीय लोकपाल महोदय ने सुनील राणा के आवेदन को मंजूर करते हुए लंबी सुनवाई के बाद सुनील राणा को न्याय दिया। इस आदेश के बाद फर्जी तरीके से भोजपुर जिला क्रिकेट संघ चलाने वाले लोगों पर भी कार्रवाई करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

इस निर्णय के बाद सुनील राणा ने कहा कि ये बहुत ही बड़ा मामला है, अब जब की कुमार अरविंद का निर्वाचन रद्द हो गया हैं तो फर्जी तरीके से उनके कार्यकाल में जिला क्रिकेट संघों में चुनाव करवाना और निजी सचिव का बहाली करना सभी को रद्द माना जाएगा। श्री राणा ने इन सब विषयों पर बिहार क्रिकेट एसोशिएसन के अध्यक्ष महोदय को एक जांच कमिटी गठित कर कुमार अरविंद के कार्यकाल की जांच करने की मांग की है।

भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के संदर्भ में सुनील राणा ने कहा कि लंबी लड़ाई के बाद अब जल्द भोजपुर के खिलाड़ियों को न्याय मिलेगा। गुटबाजी करने वाले और खेल जैसी संस्था में पैसे की उगाही करने वाले लोगों को चिन्हित करके उन्हे बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा।

आपको बता दे की बिहार क्रिकेट संघ के लोकपाल महोदय एकाएक एक्टिव मूड में आ गए है। कल रविवार 10 जुलाई को एक खबर मिली की मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनोज कुमार के परिवाद पर सुनवाई हुई और जिला संघो के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह को 6 साल पुरे होने के बाद कूलिंग ऑफ़ पीरियड्स में जाने का आदेश दिया साथ ही बीसीए कमिटी ऑफ़ मैनेजमेंट से बहार रखने का आदेश दिया और एक और आज खबर मिली की कुमार अरविन्द का चुनाव ही गलत हुआ था।

हालांकि यह फैसला आने में थोड़ा देर हो गया। इससे पहले ही बीसीए ने कुमार अरविन्द को बीसीए से बहार कर चुकी है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

5 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

13 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago