लखीसराय लीग:- L.S.C.C ने P.M.C.C लखीसराय को 9 विकेट से हराया।

Khelbihar.com

Lakhisrai:पीरी बाजार क्षेत्र के उच्च विद्यालय घोसैठ के मैदान में आयोजित लखीसराय जिला क्रिकेट लीग का आज का मैच L.S.C.C लखीसराय और P.M.C.C लखीसराय के बीच खेला गया। P.M.C.C लखीसराय ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।

P.M.C.C. की टीम बल्लेबाज़ी करने उतरी 24.3 ओवर में 73 रनों पे ढेर हो गयी। P.M.C.C लखीसराय की और से आशीष रंजन 18 बॉल खेलकर 17 रन बनाए जिसमे 04 चौका सामिल था और आनंद कुमार ने 32 बॉल खेलकर 15 रन बनाए जिसमे 02 चौका सामिल था और मोहित ने 14 बॉल खेलकर 14 रन बनाए जिसमे 02 चौका सामिल था । L.S.C.C लखीसराय की और गेंदबाजी करते हुए सुदर्शन ने 04 ओवर में 21 रन देकर 01 विकेट लिए और गौरव ने 08 ओवर में03 मेडन 08 रन देकर 04 विकेट लिए और रोहित ने 04 ओवर में 01 मेडन 10 रन देकर 03 विकेट लिए।

इस तरह से L.S.C.C लखीसराय को 74 रनों के लक्ष्य दिया गया जिसमें की इस लक्ष्य को L.S.C.C. ने 05.3 ओवर में लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। L.S.C.C. लखीसराय की टीम की और से सुदर्शन ने आतिसी पारी खेली 12 बॉल खेलकर 41 रन बनाए जिसमे 04 चौका और और 04 छक्का सामिल था और कुमार सत्यम 17 बॉल खेलकर 17 रनो की नाबाद पारी खेली जिसमे 03 चौका सामिल था और शिवशंकर ने 05 बॉल खेलकर 14 रनो की नाबाद पारी खेली जिसमे 02 चौका और 01 छक्का सामिल था। और P.M.C.C. लखीसराय की और से गेंदबाजी करते हुए नीतीश ने 02 ओवर में 44 रन दिए और आदित्य ने 02 ओवर में 25 रन देकर 01 विकेट लिए ।

और इस तरह से L.S.C.C लखीसराय ने इस मैच को 09 विकेट से जीत लिया । और इस मैच के मैन ऑफ द मैच सुदर्शन को दिया गया ।इस मैच के निर्णायक कन्हैया कुमार और अमन कुमार और स्कोर्रर सत्यम कुमार गुप्ता और निखिल कुमार की अहम भूमिका रही ।और कल का मैच R.C.C कजरा और P.M.C.C लखीसराय के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago