लखीसराय जिला लीग का शानदार आगाज,उद्धघाटन मुकाबले में पीरी बाजार सीसी विजयी

Khelbihar.com

Lakhisrai:रविवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र के इंटरनेशनल कॉलेज घोसैठ मैदान पर लखीसराय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला लीग मैच का शुभारंभ हुआ। जिला लीग के उद्घाटन मैच में वीर हनुमान क्रिकेट क्लब लखीसराय को पीरी बाजार क्रिकेट क्लब ने तीन विकेट से पराजित कर दिया।

वीर हनुमान क्रिकेट क्लब लखीसराय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 135 रन बनाया। इसमें सुशांत कुमार ने चार चौके व एक छक्के की मदद से 32 गेंद में 25 रन बनाया। रंजन कुमार ने दो चौके एवं दो छक्के की मदद से 24 गेंद पर 24 रन एवं टीम के कप्तान नीरज ने दो चौके व एक छक्के की मदद से 36 गेंद पर 22 रन बनाया। पीरी बाजार क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनिक आर्य ने छह ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट एवं अभिषेक ने पांच ओवर में एक मेडन के साथ 23 रन देकर दो विकेट लिया।

जवाबी पाली खेलने उतरी पीरी बाजार क्रिकेट क्लब टीम ने निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट खोकर 138 रन बनाकर वीर हनुमान क्रिकेट क्लब लखीसराय को तीन रनों से पराजित कर दिया। पीरी बाजार क्रिकेट क्लब की ओर से सत्यम ने 30 रन एवं अनिक आर्य ने 19 रन बनाए। अनिक आर्य को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। बीरबल हनुमान क्रिकेट क्लब लखीसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए पुष्कर ने पांच ओवर में एक मेडन रखते हुए 25 रन देकर तीन विकेट एवं मणिकांत ने पांच ओवर में एक मेडन रखते हुए 14 रन देकर दो विकेट लिया।

अंपायर की भूमिका अमर व सतेंद्र मिश्रा ने निभाई। जबकि स्कोरर निखिल राज मधुकर व गौतम एवं कमेंटेटर की भूमिका प्रणव ने निभाई। इससे पूर्व जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन बीसीए के सचिव संजय कुमार सिंह, पूर्व सचिव रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष रंजन, जिला प्रतिनिधि संजय सिंह, एलडीसीए के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल आदि ने फीता काटकर किया। लीग मैच को सफल बनाने में एलडीसीए के जिला सचिव अरविद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, राधेश्याम सिंह आदि उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago