लखीसराय 12 मार्च : 14 मार्च को पब्लिक हाईस्कूल सूर्यगढ़ा में आयोजित राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट मे पटना,दानापुर,भागलपुर,मुंगेर,मोकामा, झाझा,खड़गपुर और सूर्यगढ़ा की टीम भाग ले रही है।
पूर्व मे भी इस आयोजन को लेकर बुधवार को सूर्यगढ़ा बाजार स्थित सुनील अग्रवाल के निजी आवास पर श्री अग्रवाल की अध्यक्षता मे हुई थी जिसमे आयोजित बैठक में टूर्नामेंट के आयोजन व प्रबंधन को लेकर कमिटी गठित की गई।जिसमें सर्वसम्मति से आयोजन समिति के अध्यक्ष के तौर पर सुनील अग्रवाल,सचिव के तौर पर अजित कुमार,कोषाध्यक्ष के तौर पर रोहित कुमार उर्फ विक्की तथा टूर्नामेंट के व्यवस्थापक के तौर पर सुभाष सिंह का चयन किया गया।आयोजित बैठक में अमर सिंह,नवनीत कुमार एवं नीलेश कुमार को टूर्नामेंट के संयोजक का दायित्व दिया गया।
मैचों के कार्यक्रम
14/3/2021– पटना बनाम भागलपुर
15/3/2021– मुंगेर बनाम मोकामा
16/3/2021– झाझा बनाम पावर स्पोर्टिंग खड़गपुर
17/3/2021– दानापुर बनाम वाई सी सी सूर्यगढ़ा
18/3/2021– प्रथम सेमीफाइनल
19/3/2021– द्वितीय सेमीफाइनल
20/3/2021- फाइनल
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…