कराटे

ललन बाबू मेमोरियल कप अंडर-15 स्कूल क्रिकेट 10 मई से पटना में

पटना: ललन बाबू फाउंडेशन, पिंजरी के तत्वावधान में क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार के सहयोग से आगामी 10 मई से राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में ललन बाबू मेमोरियल कप अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

यह जानकारी ललन बाबू फाउंडेशन के संस्थापक सह क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार के उपाध्यक्ष राज शेखर ने दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से होगा। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी टूर्नामेंट के आयोजन सचिव होंगे।

टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने बताया ने बताया कि आयोजन समिति ने फैसला लिया है कि इस टूर्नामेंट में केवल 24 टीमों को ही इंट्री दी जायेगी। मैच नॉकआउट आधार पर 25-25 ओवरों का खेला जायेगा। उन्होंने बताया कि विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी कई अन्य आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के अवसर पर क्रिकेट जग से लेकर अन्य क्षेत्रों की कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर समेत कई अन्य पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कई कमिटियां बनाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मैचों का संचालन पैनल अंपायरों द्वारा किया जायेगा। प्रतियोगिता में खेलने हेतू आयु प्रमाण पत्र व आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इच्छुक टीमें 9386962380 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

10 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago