कराटे

समस्तीपुर को पराजित कर पूर्णिया की टीम हेमन ट्रॉफी के सेमीफाइनल में।

पटना: राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में खेले जा रहे घरेलू सत्र 2022 -23 हेमन ट्रॉफी के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबला में आज पूर्णिया ने समस्तीपुर को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने बताया कि आज खेले गए तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबला में पूर्णिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने सभी विकेट खोकर सरमन निग्रोध के 72 रन की अर्धशतकीय पारी और ए.के.बी. के 49 रनों के योगदान के सहारे 46 ओवरों में 232 रन का एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया और समस्तीपुर के सामने जीत के लिए 233 रनों का लक्ष्य रखा।समस्तीपुर के गेंदबाज आदर्श पराशर ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए जबकि राम सुरेश सूरी और दिलेश्वर चंदन ने दो-दो विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी समस्तीपुर की पूरी टीम 49.1 ओवरों में राम सुरेश सूरी के 90 रनों की साहसिक पारी के बावजूद 219 रन ही बनाने में सफल रही क्योंकि समस्तीपुर के कोई अन्य बल्लेबाजों ने उनका अच्छा साथ नहीं दिया और समस्तीपुर को पूर्णिया के हाथ हो 13 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी।जबकि पूर्णिया के गेंदबाज शिशिर ने तीन और सकलेन मुश्ताक ने दो विकेट चटकाए।

बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह ने बताया कि कल क्वार्टर फाइनल का चौथा और अंतिम मुकाबला मोइनुल हक स्टेडियम में पाटलिपुत्र जोन के चैंपियन टीम जहानाबाद और अंगिका जोन के चैंपियन टीम भागलपुर के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

11 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago