Lalan Babu Under-15 School Cricket: द अर्थ पब्लिक स्कूल व बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी जीता

पटना। क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार और ललन बाबू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी पटना के संजय गांधी स्टेडियम में चल रहे ललन बाबू मेमोरियल अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले दूसरे प्री क्वार्टर मुकाबले में द अर्थ पब्लिक स्कूल और तीसरे प्री क्वार्टर में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की।

पहले मैच में द अर्थ पब्लिक स्कूल ने एसकेपी क्रिकेट एकेडमी को 23 रन और बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने 106 रन से लर्निंग स्कूल आफ क्रिकेट को पराजित किया।

पहले मैच में टॉस जीतकर द अर्थ पब्लिक स्कूल की पूरी टीम 24.4 ओवर में 215 रन पर सिमट गई। जवाब में एसकेपी क्रिकेट एकेडमी की टीम भी 24.3 ओवर में 192 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। मैन आफ द मैच का पुरस्कार अविनाश को कोच अजीत कुमार सिंह और पवन कुमार ने प्रदान किया।
वहीं दूसरे मैच में बसावन पार्क ने टॉस जीतकर पहले बल्लेाबजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन बनाए। जवाब में लर्निंग स्कूल आफ क्रिकेट की पूरी टीम 18.3 ओवर में 89 रन पर आल आउट हो गई। राजा कुमार ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के सूरज को प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

द अर्थ पब्लिक स्कूल: 24.4 ओवर में 215 रन पर आलआउट, अविनाश 83, पंकज 32, आर्यन पांडे 32, सोनू 27, अतिरिक्त 21, विकेट— आयुष सिंह 4/53, हरि ओम 1/22, अंकित झा 1/34, आर्यन झा 1/29, रनआउट 3
एसकेपी क्रिकेट एकेडमी— 24.3 ओवर में 192 रन पर आलआउट, आयुष सिंह 39, शिवम राज 25, अनुराग कुमार 25, अतिरिक्त 56, विकेट— आर्यन बरनाला 2/32, मुजाहिद 1/26, सोनू 1/44, अविनाश 1/37, आर्यन पांडे 1/32, रनआउट 4

बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी— 25 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन, आयुष पटेल 65, सूरज 42, राजकिशोर 34, अतिरिक्त 37, विकेट प्रिंस 2/26, विनीत 1/11, मोनू 1/11, करन 1/41,
लर्निंग स्कूल आफ क्रिकेट— 18.3 ओवर में 89 रन पर आल आउट, अंकित 21, प्रियांशु 11, मोनू 10, अतिरिक्त 23, विकेट— सूरज 3/09, हिमांशु 3/24, आर्यन राज 2/20, आयुष पटेल 1/07

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago