Lalan Babu Under-15 School Cricket में लर्निंग स्कूल आफ क्रिकेट और अंशुल क्रिकेट एकेडमी जीते

पटना : क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार और ललन बाबू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी पटना के संजय गांधी स्टेडियम में चल रहे ललन बाबू मेमोरियल अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को लर्निंग स्कूल आफ क्रिकेट और अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की।

पहले मैच में जहां लर्निंग स्कूल आफ क्रिकेट ने क्रिकेट एकेडमी आफ बिहार को 79 रन से जबकि दूसरे मैच में अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने वीकेएस स्पोटर्स एकेडमी को 22 रन से हराया।
पहले मैच में सीएबी ने टॉस जीतकर लर्निंग स्कूल को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ​लर्निंग स्कूल ने 25 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए।

जवाब में सीएबी की टीम 18.4 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। मैन आफ द मैच विनीत को चुना गया।
दूसरे मैच में अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में वीकेएस की पूरी टीम 20.4 ओवर में 115 रन पर ढेर हो गई। मैन आफ द मैच का पुरस्कार हर्षित को अंपार बैद्यनाथ प्रसाद और अमित कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

लर्निंग स्कूल आफ क्रिकेट: 25 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन, रुपेश 47, विनीत 37, अंकित 24, करन 23, अतिरिक्त 25, विकेट- शाहिद 02/24, मनीष 02/38, प्रताप 01/37, प्रिंस 01/33,

क्रिकेट एकेडमी आफ बिहार: 18.4 ओवर में 108 रन पर आलआउट, प्रताप 20, प्रिंस 26, छोटू 17, अतिरिक्त 20, विकेट- सत्यम 03/03, विनीत 02/19, रुपेश 01/23, राम कृष्णा 01/09, अंकित जी 01/11,

अंशुल क्रिकेट एकेडमी: 25 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन, यश 28, देवांश 27, हर्षित 16, अतिरिक्त 24, विकेट- गोविंद 03/18, सक्षम 01/15, ध्रुव 01/17, भवेश 01/33, राज 01/36, वीकेएस स्पोटर्स: 20.4 ओवर में 115 रन पर आलआउट: ध्रुव 30, राजवीर 13, राज 11, अतिरिक्त 15, विकेट- हर्षित 03/36, अरुण 02/28, देवांश 02/05, राधे 01/26, रन आउट 2

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago