कराटे

ललन बाबू मेमोरियल अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में लालमति देवी हाईस्कूल और जगुआर क्रिकेट एकेडमी जीता

पटना : क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार और ललन बाबू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी पटना के संजय गांधी स्टेडियम में चल रहे ललन बाबू मेमोरियल अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को लालमति देवी हाईस्कूल और जगुआर क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की।

शिवम पब्लिक स्कूल और लालमति देवी हाईस्कूल के बीच खेले गए पहले मैच में लालमति देवी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 169 रन लाल मति देवी ने बनाए। जवाब में शिवम पब्लिक स्कूल की पूरी टीम 16.3 ओवर में 86 रन पर ढेर हो गई। मैन आफ द मैच का पुरस्कार लालमति देवी के उत्कर्ष राज को कोच अमित कुमार सिंह और राजा कुमार ने प्रदान किया।

वहीं दूसरे मैच में वाईसीसी स्पोटर्स पर जगुआर क्रिकेट एकेडमी ने सात विकेट से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर जगुआर ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईसीसी स्पोटर्स एकेडमी की टीम 24.2 ओवर में 153 रन ही बना सकी। जगुआर ने लक्ष्य को शानू शाह के नाबाद 91 रन की मदद से 13.1 ओवर में तीन विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार शानू शाह को अंपायर प्रियांशु कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर:

लालमति देवी हाई स्कूल: 25 ओवर में नौ विकेट पर 169 रन, मोहित श्रीवास्तव 41, आयुष सिंह 39, सोनू 17, अतिरिक्त 53, विकेट-यशवर्धन 02/12, बालाजी 02/30, आर्यवीर 01/15, अर्पित 01/03, रनआउट 03, शिवम पब्लिक स्कूल: 16.3 ओवर में 86 रन पर आलआउट, आर्यवीर 17, रिषुराज 16, अतिरिक्त 16, विकेट- उत्कर्ष राज 04/19, शौर्य 01/06, तिलक रंजन 01/16, दीपक 01/11, रनआउट 03,

वाईसीसी स्पोटर्स एकेडमी: 24.2 ओवर में 153 रन पर आलआउट, एमडी यादव 39, माधव 25, निरंजन 15, अतिरिक्त 22, विकेट-मोहित 02/20, मनजीत 02/06, शानू साह 02/26, कृष 02/10, विवेक 01/27, रनआउट 01,

जगुआर क्रिकेट एकेडमी: 13.1 ओवर में तीन विकेट पर 155 रन, शानू शाह नाबाद 91, विवेक 20, अतिरिक्त 19, विकेट- आदित्य 02/21, एमडी याकूब 01/40,

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

16 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago