- कटिहार महेश्वरी ग्राउंड मे आज स्वर्गीय महामाया देवी मेमोरियल T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का कटिहार तधर्थ कमिटी के सयोंजक मो जावेद आलम साथ मे भरत भूषण झा, पवन पोदार, नरेंद्र कुमार, प्रणव कुमार के द्वारा फीता काट कर उदघाटन किया गया
- एलायंस क्रिकेट एकेडमी कटिहार ने जी.डी. गुइनका पूर्णिया को 127 रनों से हराया
- खुशी कुमारी बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
कटिहार। स्वर्गीय महामाया देवी मेमोरियल T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रविवार को एलायंस क्रिकेट एकेडमी कटिहार और जी.डी. गुइनका पूर्णिया के बीच खेला गया। मुकाबले में एलायंस क्रिकेट एकेडमी कटिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जी.डी. गुइनका पूर्णिया को 127 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना आगाज किया।

मैच में जी.डी. गुइनका पूर्णिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलायंस क्रिकेट एकेडमी कटिहार ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए और विपक्षी टीम के सामने 193 रनों का लक्ष्य रखा। कटिहार की ओर से खुशी कुमारी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 86 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि यश ने 24 गेंदों पर 22 रन बनाए। पूर्णिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य और हरीश ने दो-दो विकेट हासिल किए।
193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जी.डी. गुइनका पूर्णिया की टीम कटिहार के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर केवल 65 रन ही बना पाई। पूर्णिया की ओर से आदित्य ने 32 गेंदों पर 19 रन और आदि ने 18 गेंदों पर 13 रन बनाए।

एलायंस क्रिकेट एकेडमी कटिहार की ओर से अक्षय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए, जबकि शौर्य और निशा ने दो-दो विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। इस तरह कटिहार की टीम ने 127 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए खुशी कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता भरत भूषण झा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के अगले मुकाबले में सोमवार को भागलपुर और झारखंड की टीमें आमने-सामने होंगी।
Share this content: