Categories: Uncategorized

स्व० रविन्द्र नाथ मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में करीम चिश्ती क्रिकेट क्लब जीता

बहराइच : डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बहराइच एवं केडीसी एकेडमी के सौजन्य से स्व० रविन्द्र नाथ मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन का मैच इशरत महमूद क्रिकेट क्लब नानपारा एंव करीम चिश्ती क्लब के बीच खेला गया। टास जीतकर नानपारा ने पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया।

अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से करीम चिश्ती ने नानपारा को 23.5 ओवरों में 101 रनों पर आल आउट कर दिया। जिसमें गौरव पाठक ने 4,अमन अली ने 3, तुषार सोनी ने 2 एवं रेहान ने 1विकेट लिया। इशरत महमूद क्लब की तरफ से राहुल बाजपेई ने सर्वाधिक 29 के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया।

102 रनों का टारगेट करीम चिश्ती ने अमन अली के 27, संदीप के 20 एवं तुफैल के नाबाद 26 रनों के बदौलत 15.5 ओवरों में 7 विकेट से मैच जीत कर अपने ग्रुप में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। मैन आफ द मैच अमन अली को चुना गया। मैच के बाद डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव इशरत महमूद जी ने सभी खिलाड़ियों को अनुशासन में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन करने को कहा।

आज के मुख्य अतिथि मोहित छावडिया ने टूर्नामेंट आयोजक समिति को इस आयोजन की बधाई दी एवं खिलाड़ियों के भविष्य के लिए दिये जाने वाले योगदान की तारीफ भी की। इस अवसर पर गोविंद चौहान, आयुश चित्रांश, गौतम तरफदार, हरेंद्र वेदवान, विक्की तिवारी, अंकित पाण्डेय, सईद शबीउल हसन,शादाब खान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago